UPCM ने सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सचिवालय प्रशासन के विभिन्न पदों पर भर्ती की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि लम्बित रिक्तियों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्रता से कार्य किया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सचिवालय में की जाने वाली भर्तियों के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इसमें भी समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्रता लाई जाए और पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

UPCM सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने भर्तियों के लिए भेजे गए अधियाचन के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने पदोन्नति की स्थिति के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता ने इस सम्बन्ध में UPCM को विस्तार से अवगत कराया।

UPCM को बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के विषय में भी जानकारी दी गयी। उन्हें सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों की अद्यतन स्थिति के विषय में भी अवगत कराया गया। UPCM ने निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त कार्मिकों के समस्त देय समयबद्ध ढंग से दिये जाएं।

UPCM ने ई-आॅफिस प्रणाली के मण्डल और जनपद स्तर पर के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को राज्य, मण्डल तथा जनपद स्तर के कार्यालयों में शीघ्रता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने इसके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण शीघ्र करवाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को दिये। उन्होंने विभागों के पुनर्गठन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।

UPCM ने सभी सरकारी खरीद जेम पोर्टल से करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से खरीद करने पर विभागों को लाभ होगा। उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को माॅनीटर करने के लिए बाॅयोमेट्रिक्स व्यवस्था का प्रस्तुतिकरण देखने के उपरान्त इसे शीघ्र लागू करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने सचिवालय प्रवेश के लिए एक नीति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को स्थायी पास किसी भी स्थिति में जारी न किये जाएं। इसके अलावा, जारी किये गये डे-पास में समयावधि का भी उल्लेख करें। उन्होंने सचिवालय परिसर के अन्दर तम्बाकू, खैनी, सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला इत्यादि लाने पर भी रोक लगाने के निर्देश दिये।

UPCM उत्तर प्रदेश सचिवालय में बायोमेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए
UPCM उत्तर प्रदेश सचिवालय में बायोमेट्रिक्स उपस्थिति प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने सचिवालय परिसर के अन्दर प्लास्टिक, थर्माेकोल इत्यादि के उपयोग पर भी प्रतिबन्ध लगाने और इसके कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर के सभी शौचालय साफ होने चाहिए। इसके अलावा, प्रदेश के सभी कार्यालयों के परिसर तथा शौचालय इत्यादि साफ होने चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल सहित सचिवालय प्रशासन विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage