UPCM ने इलाहाबाद में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत लाभार्थियों को वाहन प्रदान किए

उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद)।
UPCM ने जनपद इलाहाबाद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के 08 लाभार्थियों को वाहन प्रदान करते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

UPCM ने इस अवसर पर कहा कि आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वाहन उपलब्ध होने से जहां उनकी आजीविका में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी तरफ उनके क्षेत्र के लोगों को स्कूल, अस्पताल व अन्य स्थानों पर जाने में सुगमता होगी।

UPCM ने विकासखण्ड बहरिया से 03 लाभार्थी विमला देवी, रंजना, अनीता देवी, विकासखण्ड फूलपुर से 03 लाभार्थी प्रमिला देवी, कौशल्या देवी और विमला देवी, विकासखण्ड शंकरगढ़ से 02 लाभार्थी सुमन एवं विद्यावती को वाहन उपलब्ध कराया। ग्राम संगठन को वाहन के लिए 6,50,000 रुपए अनुमन्य हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage