UPCM ने गोरखपुर में फर्टिलाइजर मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया

गोरखपुर (17 फरवरी, 2019)।
UPCM ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्भावित दौरे के मद्देनजर जनपद गोरखपुर में फर्टिलाइजर मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

UPCM ने निरीक्षण के दौरान हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सफाई की व्यवस्था कराने और रैली में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

UPCM गोरखपुर में PM-मोदी के सम्भावित दौरे के मद्देनजर फर्टिलाइजर मैदान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए
UPCM गोरखपुर में PM-मोदी के सम्भावित दौरे के मद्देनजर फर्टिलाइजर मैदान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

UPCM ने कहा कि आगामी 23 एवं 24 फरवरी को किसान अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन का समापन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button
btnimage