UPCM ने गोरखपुर में अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए

उ.प्र., गोरखपुर (04 दिसम्बर 2018)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में मुख्य अतिथि के रूप में, रीजनल स्टेडियम में आयोजित ब्रम्हलीन परम पूज्य महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता एक दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 4 दिसम्बर तक आयोजित की गयी जिसमें कुल 12 टीमों के लगभग 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों में आई.टी.बी.पी. प्रथम, इंडियन नेवी द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। विजयी प्रतिभागी प्रथम को स्वर्णपदक, द्वितीय को रजत पदक और तृतीय को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

UPCM गोरखपुर में अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में
UPCM गोरखपुर में अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में

UPCM ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विभाग के तत्वावधान में पूर्वांचल के जनपद गोरखपुर में प्रथम बार इस प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ ही भारतीय कबड्डी के इतिहास के नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल की भावना खेल मैदान में ही नहीं बल्कि व्यक्गित एवं सार्वजनिक जीवन में भी अपनायी जानी चाहिए।

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिसका नतीजा है कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया हैै। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कुल 16 खेलों में 19 जनपदों में 44 छात्रावास संचालित हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 3 स्पोर्टस काॅलेज लखनऊ, गोरखपुर एवं सैफई में संचालित हैं। जनपद में निर्मित क्रीड़ांगनों में 30 खेलों में 533 प्रशिक्षकों द्वारा स्थानीय प्रशिक्षण शिविर संचालित किये जा रहे हैं।

UPCM अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान
UPCM अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान

UPCM ने बताया कि प्रदेश के 66 जिलों में 71 स्टेडियम, 67 बहुद्देशीय हाॅल, 38 तरणताल, 18 छात्रावास भवन, सिन्थेटिक टेनिस कोर्ट, 19 डाॅरमेट्री, 9 कुश्ती हाल, 5 शूटिंग रेन्ज, 8 सिन्थेटिक हाॅकी मैदान, 2 फ्लड लाइटयुक्त सिन्थेटिक हाॅकी स्टेडियम एवं 10 स्टेडियमों में अत्याधुनिक जिम उपकरण स्थापित हैं।

UPCM ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिये जाने वाले पुरस्कारों के सम्बन्ध में बताया कि ओलम्पिक गेम में प्रतिभाग/पदक विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक 6 करोड़ रुपए, रजत 4 करोड़ रुपए, कांस्य 2 करोड़ रुपए एवं प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी को 10 लाख रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार की कांस्य प्रतिमा, वर्तिलेख एवं 3 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि नकद प्रदान की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ओलम्पिक/काॅमनवेल्थ/एशियन गेम्स, विश्व कप में पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारियों के रूप में नियुक्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था है। वर्ष 2018 में काॅमनवेल्थ गेम्स में 18 प्रतिभागियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य इस प्रकार कुल 7 पदक और एशियन गेम्स में 45 प्रतिभागियों ने कुल 11 पदक अर्जित किये। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को 6 करोड़ 45 लाख रुपए की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

UPCM प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए
UPCM प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने इस आयोजन पर अपनी बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम बार हुआ है। कबड्डी प्रतियोगिता का काफी महत्व है और यह ग्रामीण अंचलों से निकलकर शहरों, मेट्रो सिटी में पहुंचा है, यही हमारी परम्परा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित की गयी हैं।

प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित योजनाओं के संबंध में प्रकाश डाला और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनको भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामना व्यक्त की।

UPCM गोरखपुर में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए
UPCM गोरखपुर में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए

इस अवसर पर सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, संगीता यादव, विमलेश पासवान, महापौर सीता राम जायसवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अंजू चौधरी सहित मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage