UPCM ने कल किया निरीक्षण और आज PM मोदी सैमसंग कंपनी की नई फैक्‍टरी का उद्घाटन करेंगे

उत्तर प्रदेश (नॉएडा)।
UPCM ने कल रविवार को नोएडा में प्रस्‍तावित सैमसंग कंपनी और PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कि आज PM नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्‍ट्रपति मून जे. इन नोएडा में सैमसंग की 35 एकड़ में फैली इस फैक्‍टरी का उद्घाटन करेंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-81 स्थित सैमसंग कंपनी तक सड़कों और दीवारों को चमकाने का काम नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। सैमसंग की एक नई इकाई का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री करेंगे। प्रधानमंत्री DND या अक्षरधाम मंदिर के सामने वाले रास्ते के जरिए नोएडा की ओर आएंगे। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-14 नोएडा प्रवेश द्वार और DND से सेक्टर-81 तक जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम जारी है।

नोएडा के सेक्‍टर 81 में बनी सैमसंग की यह कंपनी करीब चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इस कंपनी के शुरू होते ही करीब 70 हजार लोगों को नौकरियां मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। UPCM ने रविवार को यहां पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी और आज PM मोदी सैमसंग की 35 एकड़ में फैली इस फैक्‍टरी का उद्घाटन करेंगे

Related Articles

Back to top button
btnimage