UPCM NEWS, PM-मोदी ने वाराणसी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्‍यास किया

वाराणसी (19 फरवरी, 2019)।
UPCM NEWS
, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद वाराणसी में पहले चरण में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से विस्‍तारीकरण और सौन्‍दर्यीकरण की योजनाओं का शिलान्‍यास किया।

PM-मोदी ने वाराणसी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्‍यास करते हुए
PM-मोदी ने वाराणसी में विभिन्न योजनाओं का शिलान्‍यास करते हुए

प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में संत रविदास की जन्‍मस्‍थली सीर गोवर्धन में पर्यटन विकास की योजना का शिलान्‍यास किया।

UPCM वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा प्रधानमंत्री ने काशी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया है। काशी के भौतिक विकास के लिए विगत साढ़े चार वर्षों में अनेक कार्यक्रम शुरू किये गए हैं।

UPCM ने कहा हमारी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचानी जाने वाली काशी आज भौतिक विकास के नये आयाम को छू रही है।

UPCM PM-मोदी का वाराणसी में स्वागत करते हुए
UPCM PM-मोदी का वाराणसी में स्वागत करते हुए

UPCM ने कहा आज़ादी के बाद बिना भेद-भाव के देश के अंदर प्रत्येक तबके को विकसित करने कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नमामि गंगे परियोजना ने गंगा जी की अविरलता एवं निर्मलता का अभूतपूर्व कार्य किया है।

PM-मोदी ने वाराणसी में लाभार्थी को कुंजी प्रदान करते हुए
PM-मोदी ने वाराणसी में लाभार्थी को कुंजी प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा काशी की धरती सैकड़ों वर्षों से विकास के लिए तड़प रही थी। वर्ष 2014 में काशी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को चुना और अब काशी की परिवर्तित तस्वीर को देश देख रहा है।

UPCM वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM वाराणसी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में जनसभा को सम्बोधित किया और जनपद वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक और UPCM उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage