UPCM NEWS, राज्यपाल की अध्यक्षता में कुम्भ मेला मार्गदर्शक मण्डल की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद)।
UPCM NEWS, राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में कुम्भ मेला मार्गदर्शक मण्डल की बैठक सर्किट हाउस, इलाहाबाद में सम्पन्न हुई। राज्यपाल ने कुम्भ मार्गदर्शक मण्डल में आये सुझावों का स्वागत किया। उन्होंने इलाहाबाद को प्रयागराज किये जाने के सुझाव पर बोलते हुए कहा कि मेला प्राधिकरण का नाम प्रयागराज भी है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद को प्रयागराज करने में हर किसी की सहमति है, इससे सम्बन्धित प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला मण्डल के 100 सदस्य हैं, जिन्हें कुम्भ में आने वाले लोगों का स्वागत करना है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर इस आयोजन में अपना सहयोग देना है।

UPCM ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुम्भ मेला के दृष्टिगत कई निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिसमें सड़कें, घाट, ओवर ब्रिज, प्रयाग से जुड़ने वाली सड़कों आदि पर विस्तृत रूप से कार्य किया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कुम्भ आयोजन को बेहतर से भी बेहतर किये जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर कार्य पूरे हो गये और अन्य कार्य अक्टूबर एवं नवम्बर माह में अपने निर्धारित समय-सीमा में सारे काम पूरा हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस कुम्भ में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माघ मेला में स्वच्छता के अनेक प्रयोग किये गये, जो सफल साबित हुये हैं। उन प्रयोगों को अब कुम्भ मेला में व्यापक स्तर पर लागू किया जायेगा और एक भी कूड़ा जमीन पर गिराये बिना उसे मेला क्षेत्र से बाहर कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी में कोई गंदा पानी न जाये, इसके व्यापक प्रबन्ध किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर के बाद से कोई गंदा पानी में गंगा नदी में नहीं जायेगा। गंगा के किनारे गांवों को ODF कर दिया गया है, वहां पर जागरूकता फैलायी जा रही है, जिससे लोग गंगा नदी में शव, किसी प्रकार का कपड़ा न डाला जाए। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी माता है, हमे पुत्र के तरह उनकी देखभाल करनी चाहिए। UPCM ने पूज्य संतों से भी कहा कि मेला में संतो के देह त्यागने पर उन्हें गंगा नदी में न प्रवाहित किया जाए।

UPCM ने कहा कि गंगा की अविरल एवं निर्मल धारा के व्यापक प्रबंध कर लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा 8 से 10 क्यूसेक जल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि कुम्भ मेला में बिजली, पानी, खाद्य आपूर्ति सहित मूलभूत सुविधाओं का व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। इसी तरह मेला में तीन विदेशी मुद्रा केन्द्र, 04 बैंक की शाखा और मोबाइल टावर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुम्भ की गतिविधियों की जानकारी अब कुम्भ की वेबसाइट के माध्यम से लोगों को मिलना शुरू हो गयी है, जिसे हर कुम्भ से सम्बन्धित हर गतिविधियों की खबर अपडेट की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुम्भ आयोजन में हर किसी की भागीदारी हो इसके लिए हर गांव से एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए स्पेशल ट्रेने भी चलायी जायेंगी। इसी तरह 192 देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे वे इस कुम्भ के भव्य एवं दिव्य आयोजन का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हो सके। उन्होंने कहा कि कुम्भ सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा।

UPCM ने बताया कि लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है और इलाहाबाद की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए पेंटिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुम्भ में आने वालों को 5 किमी के अन्दर पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। इसी तरह अन्य खोया-पाया सम्बन्धी व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण, पार्कों का सौन्दर्यीकरण आदि कार्यों को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुम्भ आयोजन समाज का आयोजन होता है, इसलिए इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए हर अपरिचित व्यक्ति से उसका परिचय लिया जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग से कुम्भ को यूनेस्को ने मान्यता दी है। आने वाले दिनों में कई डाॅक्यूमेण्ट्री फिल्म बनायी जायेगी और प्रिण्ट, इलेक्ट्राॅनिक, वेब एवं सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुम्भ केवल इलाहाबाद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता एवं देश की सवा सौ करोड़ की जनता का भी है। उन्होंने कहा कि कुम्भ में अक्षय वट एवं सरस्वती कूप के दर्शन सुलभ होंगे।
अपर पुलिस महानिदेशक एस.एन साबत ने पुलिस की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय सुरक्षा की जा रही है और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी तरह सुरक्षा के लिए नये उपकरणों का भी अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है।
कुम्भ मेला मार्गदर्शक मण्डल में नगर विकास मंत्री ने उपस्थित लोगों से उनके कुम्भ मेला के सम्बन्ध में सुझाव जानें, जिसमें अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने उन्हें बताया कि कुम्भ मेले के की जा रही तैयारियां बहुत अच्छे से हो रही हंै। उन्होंने बताया कि जो भी सुझाव दिये जाते हैं, उन्हें फालोअप कर लिया जाता है। उन्होंने मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन को इसके बधाई भी दी। इसी तरह इलाहाबाद को प्रयागराज एवं कुम्भ आयोजन को कुम्भ महोत्सव किये जाने के सुझाव आएं।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा पूरा करने किया जायेगा। उन्होंने कुम्भ मेला मार्गदर्शक मण्डल में आये सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेजेण्टेशन के माध्यम से कुम्भ इण्डिया एवं डाॅक्यूमेण्ट्री फिल्म भी दिखायी गयी।
इसके बाद UPCM ने कुम्भ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित विभागों से कार्यों की जानकारी लेते हुए उसकी पूरे होने की जानकारी ली। UPCM सर्वप्रथम हाईकोर्ट के पास करिप्पा रोड के पास हो रहे निर्माण कार्यों को देखा फिर वहां से नवाब यूसुफ रोड होते फायर ब्रिगेड चौराहा और मेडिकल चैराहे के पास चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने पाॅण्टून निर्माण और कुम्भ के परेड क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाएं।

UPCM ने संगम क्षेत्र में आयोजित एयर शो का अवलोकन किया। एयर शो के दौरान पायलटों द्वारा विभिन्न प्रकार के हवाई करतबों का प्रदर्शन किया गया।
बैठक में UPCM, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दिलीप बी. भोसले, न्यायाधीश विक्रमनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी एवं महामंत्री महंत हरिगिरि जी महाराज के साथ अन्य साधु संत एवं मार्गदर्शक मण्डल के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।








