UPCM ने कहा मिट्टी उद्योग के बढ़ावे के लिए प्रदेश में माटी कला बोर्ड का गठन किया जायेगा

उत्तर प्रदेश।
UPCM से 21 मई को उ.प्र. में प्रजापति समाज के इकलौते विधायक तिन्दवारी बृजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आये प्रजापति समाज के विभिन्न संगठनों के आधारशील पदाधिकारियों के 27 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने उनके एनेक्सी स्थित पंचम तल में मुलाकात की। पूर्व की सरकारों की उपेक्षा का दंश झेल रहे समाज के उत्थान से सम्बंधित 10 सूत्रीय मांग पात्र सौंपा।

UPCM को प्रतिनिधि मंडल ने अपने समाज की पहचान मिटटी से निर्मित बर्तनों को भी भेंट किया। जिन्हें UPCM द्वारा सहर्ष स्वीकार तो किया गया, साथ ही सभी मांगें भी स्वीकार कर ली गईं। UPCM द्वारा विधायक ब्रजेश की पहल पर प्रजापति समाज को विकास की मुख्य धुरी पर लाने के लिए किये गए ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश और देश के कोने-कोने से बधाई व सहृदय धन्यवाद प्राप्त हुआ।

UPCM द्वारा स्वीकार की गईं मांगों पर लिया गये निर्णय निम्नवत हैं-
1- O.B.C आरक्षण को तीन भागों में बांटकर पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग तथा सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में वर्गीकृत करने व प्रजापति समाज को सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में रखने के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जायेगा।
2- जनसंख्या के अनुपात के आधार पर प्रजापति समाज को शासन सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।
3- मिटटी के उद्धोगों को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में एक सशक्त माटी कला बोर्ड का गठन एक माह के अंदर करने के निर्देशों के साथ ही विस्तृत खाका विधायक ब्रजेश प्रजापति से माँगा गया।
4- कुम्हारी कला में इस्तेमाल होने वाली मिटटी को निकालने के लिए प्रत्तेक ग्राम पंचायत में कुम्हारी कला के पटटे एक माह के अंदर आवंटित कराने की कार्यवाही एक माह के अंदर पूरी करने के निर्देश।
5- सार्वजनिक स्थानों में प्लास्टिक की जगह मिटटी के कुल्हड़ों का इस्तेमाल कराये जाने के निर्देश।
6- प्रदेश की सभी मंडी परिषद् की दुकानों में एक दुकान प्रजापति स्टोर के नाम पर आवंटित करने के निर्देश।
7- कुम्हारी कला को बढ़ावा देने हेतु बिना ब्याज बैंक कर्ज दिए जाने के निर्देश।
8- ईंट भट्टों के लाइसेंस प्रजापति समाज को प्राथमिकता से दिए जाने के निर्देश।
9- प्रदूषण रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों में प्लास्टिक के गिलासों, प्लेटों में प्रतिबन्ध लगाने का आश्वासन।
10- प्लास्टर आफ पेरिस की जगह मिटटी की मूर्तियों के स्तेमाल को बढ़ावा देने का आश्वासन।
इस अवसर पर विधायक तिन्दवारी बृजेश कुमार प्रजापति, राजाजीपुरम से पार्षद शिवपाल सांवरिया, BJP सक्रिय सदस्य रुपेश प्रजापति और 27 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा।








