UPCM ने ईट भट्टों के संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने लोक भवन में ईट भट्टों के संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में बैठक की।
UPCM ने ईंट भट्ठों से संबंधित विभागों व उ.प्र. ईंट निर्माता समिति के साथ बैठक करते हुए विभागों को ईंट भट्ठों की समस्याओं का अपने-अपने स्तर से त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

UPCM ने कहा प्रदेश सरकार ईंट निर्माताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है व लोगों को वाजिब दर पर ईंट मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है।
UPCM ने कहा जिलाधिकारी सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ईंट भट्ठों को 10 दिन के अंदर क्लियरेंस दें।

बैठक में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय कुमार नारायण सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।








