UPCM ने लोक भवन में किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) का शुभारम्भ किया

लखनऊ (21 फरवरी, 2019)।
UPCM ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) का शुभारम्भ किया।

UPCM लोक भवन में किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए
UPCM लोक भवन में किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम में सुपोषण गाइड का विमोचन भी किया।

UPCM किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम में सुपोषण गाइड का विमोचन करते हुए
UPCM किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम में सुपोषण गाइड का विमोचन करते हुए

UPCM ने कहा आज उत्तर प्रदेश में एक बहुत बड़ी योजना प्रारम्भ हो रही है, विशेष रूप से उन बालिकाओं के लिए जिन्होनें अपना स्कूल समय से पहले छोड़ दिया। उन्होंने कहा बालिकाओं की स्नातक तक की शिक्षा सरकार की ज़िम्मेदारी है और प्रदेश सरकार इस मामले में काफी संवेदनशील है।

UPCM ने कहा प्रत्येक माह की 8 तारीख को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया जायेगा। आगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएँ एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

UPCM ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के पूर्व के मानदेय में 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के पूर्व के मानदेय में 1250 रुपये और सहायिकाओं के पूर्व के मानदेय में 750 रुपये की अभूतपूर्व वृद्धि की जा रही है।

UPCM लोक भवन में किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए
UPCM लोक भवन में किशोरी बालिका योजना (S.A.G.) कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा प्रदेश में ‘सेण्‍टर ऑफ एक्‍सीलेंस ऑन न्‍यूट्रीशन एण्‍ड अर्ली चाइल्‍डहुड डेवलपमेण्‍ट’ की स्‍थापना की और प्रदेश में हर आंगनबाड़ी केन्‍द्र पर प्रत्येक माह 6 सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

UPCM ने कहा कन्‍या सुमंगला योजना के माध्‍यम से प्रधानमंत्री के ‘एक भारत सशक्‍त भारत’ के संकल्‍प को लागू करने के प्रयासों को गति मिलेगी और साथ ही उन्होंने कहा किशोरी बालिका योजना के तहत प्रदेश की हर बालिका को ‘किशोरी हेल्‍थ कार्ड’ प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल और विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage