UPCM ने गोरखपुर में नवनिर्मित एनेक्सी भवन का लोकार्पण किया

गोरखपुर (09 फरवरी, 2019)।
UPCM ने गोरखपुर में 1532.38 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित एनेक्सी भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण कार्य 20 दिसम्बर, 2017 से प्रारम्भ हुआ था।

UPCM गोरखपुर में फीता काटकर नवनिर्मित एनेक्सी भवन का लोकार्पण करते हुए
UPCM गोरखपुर में फीता काटकर नवनिर्मित एनेक्सी भवन का लोकार्पण करते हुए

जनपद के सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित एनेक्सी भवन के भूतल का कवर्ड एरिया 1802.62 वर्ग मीटर एवं प्रथम तल का कवर्ड एरिया 1451.02 वर्ग मीटर है। भूतल पर लगभग 225 व्यक्तियों हेतु कान्फ्रेंस हाल, एक VVIP और 2 आफिसर्स सुइट, डायनिंग हाल, किचन, एक लिफ्ट स्पेस, वेटिंग हाॅल और प्रथम तल पर 3 VIP एवं 10 ऑफिसर सुइट स्थापित हैं।

UPCM ने 45 हजार वर्गफीट में फैले भारतीय स्टेट बैंक के दो मंजिले भवन का भी उद्घाटन किया। दोनों तलों पर प्रशासनिक कार्यालय के अतिरिक्त 5 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिसके नियंत्रणाधीन गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल में स्थित कुल 275 शाखाओं सहित 286 कार्यालय कार्यरत हैं। इसके अलावा, दूर दराज के ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए माइक्रो ATM सहित 1387 ग्राहक सेवा केन्द्र कार्यरत हैं। UPCM ने SBI भवन का भ्रमण कर अवलोकन किया।

UPCM गोरखपुर में दीप प्रज्ज्वलित कर भारतीय स्टेट बैंक के दो मंजिले भवन का उद्घाटन करते हुए
UPCM गोरखपुर में दीप प्रज्ज्वलित कर भारतीय स्टेट बैंक के दो मंजिले भवन का उद्घाटन करते हुए

UPCM ने मुख्य प्रशासनिक भवन SBI के लोकार्पण अवसर पर अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत सफलता में बैंक का भरपूर सहयोग रहता है और यह बैंक देश के सबसे बड़े बैंकों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर समयबद्ध ढंग से इस कार्य को पूर्ण किया गया है। यह बैंक न केवल बैंकिंग क्षेत्र में बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धताओें में भी अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लघु एवं सीमान्त कृषकों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए उनके खाते में भेजने की योजना बनाई जा रही है और 12 करोड़ किसानों को पहली किस्त का पैसा भेजा जायेगा।

UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आगामी 24 माह में पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा होगा। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्वच्छ पेयजल योजना लागू की जाएगी, क्योंकि अशुद्ध पेयजल बीमारियों का घर है। स्वच्छ पेयजल योजना से इंसेफलाइटिस, आर्सेनिक क्षेत्रों को भी संतृप्त किया जायेगा।

UPCM गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
UPCM गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक के भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी की भी अपार संभावनाएं हैं। समय के साथ लोगों को सुविधा मिले इस दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है और गोरखपुर को मुम्बई, हैदराबाद, कोलकाता से वायु सेवा से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। अब प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष के अन्दर प्रदेश में 20 लाख आवास उपलब्ध कराये गये हैं जिसमें 11 लाख 53 हजार ग्रामीण क्षेत्र में है। ढाई करोड़ से अधिक शौचालय और सौभाग्य योजना के तहत एक करोड़ निःशुल्क कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा प्रयागराज कुम्भ में स्नान किया जा चुका है। प्रदेश के विकास और योजनाओं की सफलता में स्टेट बैंक निरन्तर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष भारतीय स्टेट समूह रजनीश कुमार ने UPCM का स्वागत करते हुए बताया कि 276 शाखाओं के लगभग 50 लाख उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं यह बैंक प्रदान करता है और शासकीय योजनाओं की सफलता में भी पूरा योगदान दिया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में वेन्टीलेटर हेतु 22 लाख रुपए का प्रतीक चेक प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage