#UPCM ने दीप प्रज्जवलित कर लखनऊ महोत्सव 2018 का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश।
#UPCM ने दीप प्रज्जवलित कर लखनऊ महोत्सव 2018 का शुभारंभ किया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परम्परा का प्रतिनिधित्व करता है। यह महोत्सव अपनी विशिष्टता के लिए पूरे प्रदेश और देश में जाना जाता है।

UPCM ने कहा हर जनपद को वर्ष में एक बार अपनी उपलब्धियों और भावी योजनाओं को दर्शाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा महोत्सव हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ता है एक स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित लखनऊ बनाने का प्रयास जारी है।लखनऊ की परंपरा के साथ-साथ लखनऊ की विरासत और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज तक पहुंचाने में अटल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इस शहर से खासा लगाव था। लखनऊ से अटल बिहारी वाजपेयी के इस आत्मीय रिश्ते का सम्मान करते हुए इस वर्ष यह महोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। अटल जी को समर्पित इस आयोजन की थीम ‘अटल संस्कृति, अटल विरासत’ रखी गयी है। इस दृष्टि से महोत्सव में अटल दीर्घा स्थापित की गयी है। अटल जी की स्मृतियां लखनऊवासियों के मन में बहुत गहरे से रची बसी हैं।

लखनऊ महोत्सव के सभी कार्यक्रमों के माध्यम से लखनऊ की लोक कला, लोक संस्कृति और लोक परंपरा के जरिये हम अटल जी को श्रद्धांजलि दे पाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने लखनऊ महोत्सव के भव्य शुभारंभ पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

लखनऊ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत है और इसका इतिहास विश्व प्रसिद्ध रहा है। लखनऊ अपनी संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोए हुए है। दुनिया के उत्कृष्ट नगरों में गिना जाने वाला लखनऊ अवध क्षेत्र की संस्कृति और परम्परा के संवाहक के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री स्वाति सिंह और अपर मुख्य मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी सहित दर्शक मौजूद रहे।








