UPCM ने वाराणसी में “इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक” का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UPCM ने वाराणसी के विशेश्वरगंज में “इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक” का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आमजन को इंडिया पोस्ट बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने का अत्यंत प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

UPCM वाराणसी में "इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक" का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए
UPCM वाराणसी में “इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक” का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए

UPCM ने कहा इस कार्यक्रम को देश के प्रति समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए। आज का यह दिन 1 लाख 30 हजार पोस्ट ऑफिस और 3 लाख से अधिक डाकसेवकों के जीवन में बदलाव लाने वाला दिन है।

UPCM ने कहा PM ने सर्वप्रथम जनधन योजना लागू की थी। इस योजना के तहत 37 करोड़ से अधिक खाते खोले गए। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया गया।

UPCM वाराणसी में "इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक" शुभारंभ कार्यक्रम को सबोधित करते हुए
UPCM वाराणसी में “इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक” शुभारंभ कार्यक्रम को सबोधित करते हुए

UPCM ने कहा India Post Payments Bank का शुभारंभ बदलाव लाने वाला कदम है। उत्तर प्रदेश में 17 हजार से अधिक पोस्ट ऑफिस हैं। पोस्ट सेवकों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी और प्रदेश की 22 करोड़ जनता को घर बैठे बैंक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बैंक की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ पूंजी की सुरक्षा गॉरंटी भी देता है। डाक सेवकों के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

UPCM ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया और कहा India Post Payments Bank डाक सेवकों के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage