UPCM द्वारा कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा का शुभारम्भ किया गया

उत्तर प्रदेश (कानपुर)।
UPCM ने आज कानपुर में कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा का शुभारम्भ किया। यह सेवा भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक देश के 50 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा गया है। कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा स्पाइस जेट द्वारा शुरु की गयी है।

UPCM कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा का शुभारम्भ करते हुए
UPCM कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई उड़ान सेवा का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर कानपुर एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी अपरिहार्य बन गयी है। कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी बहुत आवश्यकता थी। इस सेवा के प्रारम्भ हो जाने से यहां के विकास को गति मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही, कानपुरवासियों का एक सपना आज पूरा हुआ है।

UPCM कानपुर एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए
UPCM कानपुर एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए

UPCM ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि घरेलू उड़ान के लिए हिंडन/जेवर एयरपोर्ट में सिविल टर्मिनल बनाया जा सकता है, इससे आई.जी.आई.ए.पी., दिल्ली पर हवाई यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद वाराणसी एवं कानपुर की फ्लाइट को हिंडन एयरपोर्ट से जोड़ा जा सकता है। गाजियाबाद से दिल्ली तक फ्लाई ओवर बन जाने से दिल्ली पहुंचने में अब बहुत कम समय लग रहा है, जबकि आई.जी.आई.ए.पी. से अधिक समय लगता है। उन्होंने कहा कि कानपुर को देश के प्रमुख शहरों जैसे सूरत, अहमदाबाद, बंगलोर, मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकत्ता आदि से हवाई सेवा से जोड़ने पर यहां के व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।

UPCM ने स्पाइस जेट के CMD अजय सिंह से प्रदेश के प्रमुख शहरों से स्पाइस जेट की हवाई सेवाएं शुरू करने का आह्वान किया। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। UPCM ने कहा कि UP-इन्वेस्टर्स समिट-2018 के दौरान प्रधानमंत्री की परिकल्पना एवं सुझाव पर डिफेंस कॉरिडोर पर कार्य तेजी से चल रहा है। कानपुर को केंद्र में रखकर आसपास के जनपदों के विकास हेतु प्रदेश सरकार द्वारा नीति का अनुमोदन कर दिया गया है। अपने सम्बोधन में UPCM ने गंगा जी की अविरलता, निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए सबके एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

UPCM ने कहा कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को हवाई सेवा की बहुत आवश्यकता
UPCM ने कहा कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को हवाई सेवा की बहुत आवश्यकता

केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि इस हवाई उड़ान से कानपुर के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। माह जून, 2018 में एविएशन सेक्टर में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए देश भर में कार्गो हब बनाने का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर राज्य के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से नेपाल के लिए शीघ्र हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी।

कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद मुरली मनोहर जोशी, CMD स्पाइस जेट अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage