UPCM ने गोरखपुर में सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
#UPCM_NEWS, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिटी गैस वितरण परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में अन्य साधनों के मुकाबले प्राकृतिक गैस के लाभों की जानकारी दी।

इसी क्रम में UPCM ने मुख्य अतिथि के रूप में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि गोरखपुर, संतकबीरनगर एवं कुशीनगर में एक साथ इस परियोजना का शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही, मुरादाबाद, कानपुर देहात, इटावा, औरैया आदि में भी सिटी गैस वितरण के लिए टोरेण्ट गैस प्राइवेट लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

UPCM ने कहा कि प्राकृतिक गैस के प्रयोग से पर्यावरण शुद्ध होगा और यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उपयोगी होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश की आबादी इस सुविधा से आच्छादित होगी। प्राकृतिक गैस एक बेहतर ईंधन है, क्योंकि कोयले और तरल ईंधनों से सस्ता, सुरक्षित व प्रदूषण रहित है। प्राकृतिक गैस का उपयोग होने पर रसोई घर में सिलेण्डरों को स्टोर करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी और यह पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में भी सहायक है।

UPCM ने कहा कि घरेलू उपयोग हेतु प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पाइप लाइन द्वारा (पानी की आपूर्ति के समान) की जाएगी। प्राकृतिक गैस का मूल्य L.P.G. की तुलना में कम है। औद्योगिक आपूर्ति के लिए प्राकृतिक गैस वितरण केन्द्र द्वारा साफ गुणवत्तापूर्ण एवं अबाध ईंधन आपूर्ति की जाएगी। प्राकृतिक गैस के माध्यम से रोजगार एवं कौशल विकास (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण का कार्य गोरखपुर में प्रारम्भ होगा तथा प्रदेश के अन्य जनपदों को भी इससे आच्छादित करने की व्यवस्था होगी।

UPCM ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की लगभग 72 लाख से अधिक महिलाओं को रसोई गैस के निःशुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से धुरियापार में 1200 करोड़ रुपए की लागत से एथेनाॅल प्लाण्ट की स्थापना की भी कार्यवाही की जा रही है। इससे किसानों को उनकी फसल के अवशेषों का भी मूल्य मिलेगा और किसान खेतों में पुआल एवं फसल के अवशेषों को नहीं जलाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage