UPCM स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश (25 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने नगर विकास विभाग द्वारा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2018 के मध्य आयोजित ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले वार्डों को पुरस्कृत करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त किये।

UPCM पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए
UPCM पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने भरोसा जताया कि आज पुरस्कृत इकाइयों से प्रेरित होकर अन्य निकाय भी बेहतर प्रयास करेंगे और स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश को सम्मानजनक स्थान दिलायेंगे। UPCM ने दीप प्रज्ज्वलित कर और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

UPCM दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए
UPCM दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिना भेदभाव के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रारम्भ की गयी विभिन्न योजनाओं में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एक है। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी नेतृत्व में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एक आन्दोलन बन गया है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ देश में व्यापक परिवर्तन का आधार बन सकता है। इसके लिए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर UPCM ने नगर निगम श्रेणी के अन्तर्गत आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 44 कटरा फुलेला, नगर पालिका परिषद श्रेणी के अन्तर्गत जनपद अमरोहा की नगर पालिका परिषद गजरौला के वार्ड संख्या 19 इन्दिरा चौक, नगर पंचायत श्रेणी के अन्तर्गत जनपद आगरा की नगर पंचायतों स्वामी बाग के वार्ड प्रेम भवन और दयाल बाग के वार्ड राधा नगर को स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया। स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु उन्होंने जनपद गाजियाबाद, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, झांसी और शाहजहांपुर के जिलाधिकारियों को भी सम्मानित किया।

UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु जिलाधिकारी गाजियाबाद को सम्मानित करते हुए
UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु जिलाधिकारी गाजियाबाद को सम्मानित करते हुए

स्वच्छता को सभी के लिए दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए इतनी आवश्यक है कि सामान्य पशु-पक्षी भी गन्दगी में बैठना पसन्द नहीं करते। इसलिए ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति मनुष्य को इसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अस्वच्छ वातावरण से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं, जिससे लोग असमय काल कवलित हो जाते हैं।

UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए जिलाधिकारी शाहजहांपुर को पुरस्कृत करते हुए
UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए जिलाधिकारी शाहजहांपुर को पुरस्कृत करते हुए

गोरखपुर जनपद सहित आस-पास के जनपदों में इन्सेफलाइटिस और अन्य वेक्टरजनित बीमारियों पर नियंत्रण के अपने अनुभव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन जनपदों में स्वच्छता अभियान, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और टीकाकरण अभियान ने बड़ी भूमिका निभायी है। इसमें भी स्वच्छता का पहलू सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से इस वर्ष पूर्वांचल के इन जनपदों में इन्सेफलाइटिस से होने वाली मौतों में बड़े पैमाने पर कमी आयी है।

UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु जिलाधिकारी झाँसी शिव सहाय अवस्थी को सम्मानित करते हुए
UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु जिलाधिकारी झाँसी शिव सहाय अवस्थी को सम्मानित करते हुए

UPCM ने कहा कि नगर निकायों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज व्यवस्था सही कर दी जाए तो शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदल सकती है। इसके लिए महापौर सहित नगर निकाय अध्यक्षों को क्षेत्र में सुबह-शाम एक-एक घण्टे भ्रमण कर जन सुविधाओं की समीक्षा करनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि स्वच्छता हेतु संचालित गतिविधियां प्रतिस्पर्धा तक ही सीमित न रहे, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए इसके महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक संगठनों को जोड़कर, स्वच्छता की निगरानी समितियों को सक्रिय करके टीम वर्क एवं सामूहिक प्रयास से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

UPCM स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते हुए
UPCM स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करते हुए

UPCM ने कहा कि आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्रद्धेय वाजपेयी जी ने लोकतंत्र के वास्तविक उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। अन्त्योदय, अन्नपूर्णा, बी.पी.एल. और ए.पी.एल. कार्ड के माध्यम से उन्होंने हर वर्ग के लिए खाद्यान्न देने की शुरुआत की। हर राज्य में एम्स की परिकल्पना करते हुए उन्होंने 06 स्थानों पर एम्स की स्थापना की पहल करते हुए उसे लागू किया। वर्तमान में ग्रामीण और शहरी इलाकों में अच्छी सड़कें एवं आधुनिक संचार क्रांति अटल जी की सोच का ही परिणाम है।

UPCM ने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में जनहित से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा और दिव्यांग पेंशन के सम्बन्ध में विकास खण्ड व नगर निकाय स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड वितरण और आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। आज ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
UPCM ‘स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा’ में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 04 जनवरी, 2019 से 31 जनवरी, 2019 तक स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित होगा। इसमें अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार ने इस सर्वेक्षण से पूर्व 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक स्वच्छ वाॅर्ड प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। आज इस प्रतिस्पर्धा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 44 नगर निकायों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 12 नगर निकाय, 18 नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायत सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा विभिन्न संकेतकों के आधार पर आयोजित की गई। इस दौरान जन जागरण एवं जनसहभागिता के लिए अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वाॅर्ड प्रतिस्पर्धा के विजेता वाॅर्डों में विकास कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है।

नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर विकास विभाग के सलाहकार केशव वर्मा, प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह, सचिव अनुराग यादव, विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage