UPCM पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘काव्य संध्या’ में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश (24 दिसम्बर, 2018)।
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं UPCM भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘काव्य संध्या‘ में सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस ‘काव्य संध्या‘ में कवियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित कविताएं सुनाई।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल लाल जी टण्डन, UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

‘काव्य संध्या‘ में सत्य नारायण जटिया, वसीम बरेलवी, सुरेन्द्र शर्मा, देवव्रत वाजपेयी, आलोक श्रीवास्तव, सर्वेश अस्थाना, वाहिद अली वाहिद, सुमन दुबे, कविता तिवारी आदि कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। पूर्व में UPCM और केन्द्रीय गृह मंत्री ने अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर कवियों का स्वागत किया। ‘काव्य संध्या‘ का संचालन प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी ने किया।
लखनऊ के नगर निगम की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।








