UPCM ने अधिकारियों को समय रहते सभी सुरक्षा इन्तेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने अपने सरकारी आवास पर गणेश चतुर्थी और मोहर्रम के पर्वाें के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ की गई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि पूजा-पण्डालों और मोहर्रम से सम्बन्धित ताजियों के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

UPCM ने सितम्बर 2018 में होने वाले गणेश चतुर्थी और मोहर्रम जैसे त्योहारों को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय रहते सभी सुरक्षा इन्तेजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाना व जनपद स्तर पर पीस कमेटी की बैठक करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर स्तर पर सुरक्षा प्रबन्ध चाक-चैबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए हैं।

UPCM ने कहा कि सभी पर्वों और त्योहारों को शान्ति के साथ मनाए जाने की परम्परा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के मार्गों पर भी सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। प्रत्येक पूजा व ताजिया जुलूस के आयोजकों से बातचीत कर इन त्योहारों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। जिला व पुलिस प्रशासन सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करे।

UPCM ने कहा कि इन दोनों त्योहारों की व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को जो निर्देश पूर्व में भेजे गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन पर्वों और त्योहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा को न शुरू किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage