UPCM ने गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने एवं चिलुआ ताल का निरीक्षण किया

गोरखपुर (14 जनवरी, 2019)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने एवं चिलुआ ताल का निरीक्षण कर फर्टिलाइजर निर्माण के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

UPCM गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने एवं चिलुआ ताल का निरीक्षण करते हुए
UPCM गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने एवं चिलुआ ताल का निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डलायुक्त को निर्देशित किया कि पर्यटन के विकास की दृष्टि से चिलुआ ताल के सौन्दर्यीकरण की कार्य योजना बनायी जाए। उन्होंने शहर के लोगों को चिलुआ ताल में उपलब्ध पानी की सप्लाई मुहैया कराने के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage