UPCM ने प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन किया

लखनऊ (16 फरवरी, 2019)
UPCM ने राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का राजभवन देश के उन गिने-चुने राजभवनों में से एक है जो पुष्प, फलों और शाकभाजी प्रदर्शनी जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए समाज के प्रत्येक तबके को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।

UPCM ने कहा कि राजभवन में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इस प्रकार के आयोजनों से प्रकृति के प्रति हम सबकी भावनाओं को अभिव्यक्ति मिलती है। इस प्रकार के आयोजन किसानों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनते हंै। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में फलों, शाकभाजी, पुष्पों के विभिन्न प्रकारों को प्रदर्शित कर किसान भाइयों ने अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए
UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए

UPCM ने कहा कि इस प्रदर्शनी से किसानों को प्रदेशवासियों के समक्ष अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। विगत कई सालों से फल, पुष्प शाकभाजी प्रदर्शनी के माध्यम से राजभवन में चली आ रही परम्परा का उद्यान विभाग द्वारा पूरी तरह निर्वहन किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

UPCM ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर मिला है। इसके अलावा यह आयोजन किसानों की समृद्धि से भी जुड़ा है। सब जानते हैं कि जब किसान परम्परागत खेती करता है, तो उसकी आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाती है। जो किसान सामान्य तौर पर गेहूं और धान का उत्पादन करता है, वह वर्ष में एक एकड़ में 15 से 25 हजार रुपए कमा पाता है। लेकिन अगर वही किसान फल, शाकभाजी एवं पुष्प के उत्पादन के साथ अपने आप को जोड़ता है, तो वह एक एकड़ खेती में एक लाख रुपए से लेकर के दो लाख रुपए तक की आय अर्जित कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसान एक एकड़ में एक लाख रुपए से ऊपर की आय अर्जित कर सकेगा, तो उसके जीवन में स्वाभाविक रूप से खुशहाली आएगी। यह वर्ष हम सबके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल बाराबंकी के एक किसान को देश का प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 को सम्बोधित करते हुए
UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो अभियान प्रारंभ किया है उसके प्रति व्यापक जागरूकता इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से लायी जा सकती है। इस प्रकार की प्रदर्शनी किसानों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्रों के जरिए किसानों को जागरूक किया जाए।

UPCM ने इस अवसर पर जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें उन वीर शहीदों के बलिदान के साथ अपने आप को जोड़ना चाहिए। वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने #CRPF के सभी शहीद जवानों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए
UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए

UPCM ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में प्रत्येक देशवासी को आपस में जुड़कर आतंकवाद का सर्वनाश करने का संकल्प लेना चाहिए। आतंकवाद किसी समस्या का समाधान नहीं है। आतंकवाद हर बुराई की जड़ है, हमें इसके खिलाफ मिलकर लड़ना है। आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार द्वारा जो अभियान शुरू किया गया है उस लड़ाई को भारत जरूर जीतेगा। आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद जैसी अराजकता को सदैव के लिए हम समाप्त करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवारों के साथ केंद्र और प्रदेश की सरकारें हमेशा खड़ी रहेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय और कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर UPCM ने प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 स्मारिका का विमोचन भी किया।

UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 स्मारिका का विमोचन करते हुए
UPCM राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 स्मारिका का विमोचन करते हुए

Related Articles

Back to top button
btnimage