UPCM ने पदम्श्री से सम्मानित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ प्रचारकों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने गन्ना संस्थान में संस्कार भारती, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में पदम्श्री से सम्मानित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के दो वरिष्ठ प्रचारक, संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक बाबा योगेन्द्र जी व विद्या भारती के राष्ट्रीय संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा ‘भाईजी’ को सम्मानित किया।

UPCM पदम्श्री से सम्मानित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ प्रचारकों को सम्मानित करते हुए
UPCM पदम्श्री से सम्मानित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ प्रचारकों को सम्मानित करते हुए

UPCM ने अपने सम्बोधन में कहा कि सम्मानित होने वाली विभूतियों ने राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभायी है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लागू किया गया था और ये दोनों विभूतियां आपातकाल की भुक्तभोगी भी रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा योगेन्द्र और ब्रह्मदेव शर्मा जी ने शिक्षा व संस्कार को काफी महत्व दिया। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा संस्कारवान होती है, तभी एक सशक्त राष्ट्र की संककल्पना को साकार किया जा सकता है और यह संस्कारयुक्त शिक्षा देने का काम विद्या भारती बखूबी कर रही है।

UPCM गन्ना संस्थान में संस्कार भारती, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए
UPCM गन्ना संस्थान में संस्कार भारती, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि संस्कृति के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है और संस्कृति बगैर संस्कारों के जीवित नहीं रह सकती। इसके दृष्टिगत संस्कार भारती द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कला एक व्यापक शब्द है, जिसमें शिक्षा व संस्कृति, दोनों का समन्वयन है। उन्होंने कहा कि प्रयाग में होने वाला कुम्भ-2019 धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन का गवाह तो बने ही, साथ ही यहां पर कला प्रेमियों के लिए भी कार्यक्रम आयेाजित हों, जिससे भारतीय संस्कृति को विभिन्न देशों के लोग भी जान सकें।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश राणा, महापौर संयुक्ता भाटिया, संस्कार भारती के अध्यक्ष गणेश ताम्रकार व संस्कार भारती व विद्या भारती के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage