UPCM ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।

UPCM ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना संजोया था उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सोचना होगा।

UPCM स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के दौरान
UPCM स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के दौरान

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री के न्यू-इण्डिया के संकल्प को साकार करना है।

UPCM स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के दौरान
UPCM स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के दौरान

इस अवसर पर UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage