UPCM ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना सम्बन्धी परियोजना के लिए गठित हाईपाॅवर कमेटी की बैठक की

लखनऊ (22 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में परियोजना के सम्बन्ध में गठित हाईपावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से अयोध्या पूरे विश्व पटल पर अपने मौलिक धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास के साथ उभरेगी। उन्होंने इस परियोजना के सम्बन्ध में गुजरात सरकार का सहयोग लिए जाने के भी निर्देश दिए।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं सम्बन्धी परियोजना के साथ-साथ अयोध्या का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबन्धक स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अगस्त, 2019 से इस परियोजना के लिए वास्तुविदों के चयन की प्रक्रिया आरम्भ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस परियोजना के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की एक अलग टीम गठित की जाए।

UPCM ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना सम्बन्धी परियोजना के लिए गठित हाईपाॅवर कमेटी की बैठक की

इस बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में परियोजना के सम्बन्ध में एक ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया गया। परियोजना के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता हेतु गुजरात सरकार के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किये जाने का भी फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के लिए काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों एवं स्रोतों से वित्तीय व्यवस्था किये जाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि परियोजना की साइट के सर्वे और इनवायरमेन्ट असेसमेन्ट एण्ड फीजिबिलिटी स्टडी के लिए नीरी (नागपुर) एवं आई.आई.टी. कानपुर का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने परियोजना के सुचारू समन्वय एवं क्रियान्वयन हेतु वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक विकास एवं आवास विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने के भी निर्देश दिये।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री को इस परियोजना के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा की स्थापना के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। इस परियोजना में प्रतिमा की स्थापना के अलावा भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इण्टरप्रेटेशन सेन्टर, लाइबे्ररी, फूड प्लाॅजा, पार्किंग, लैण्डस्केपिंग एवं अन्य मूलभूत पर्यटक सुविधाओं का विकास शामिल है।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन ने कहा कि परियोजना स्थल के चयन हेतु अधिकारियों द्वारा स्थल भ्रमण किया गया है। उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रस्तावित कार्य योजना तथा टाइम लाइन का विवरण प्रस्तुत किया। उन्हांेने बताया कि परियोजना के सम्बन्ध में गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी’ से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तकनीकी वार्ता व विचार-विमर्श किया जा चुका है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage