UPCM ने 09 अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ की तैयारियों और प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

लखनऊ (02 अगस्त, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने अगस्त क्रान्ति के अवसर पर 09 अगस्त, 2019 को 22 करोड़ वृक्षारोपण महाकुम्भ के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों और प्रगति के सम्बन्ध में लोक भवन में समीक्षा बैठक की।

UPCM योगी ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद में वृक्षारोपण महाकुम्भ के समन्वय के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कासगंज में एक स्थान पर 01 घण्टे के अन्दर 50 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा जाए। इस स्थान पर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी।

UPCM ने 09 अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ की तैयारियों और प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में परेड ग्राउण्ड में एक स्थान पर 50 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क पौध वितरण की तैयारियां पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री प्रयागराज में पौध वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उन्हांेंने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में प्रातः 9 से 10 बजे के बीच 01 घण्टे के अन्दर अधिकतम वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 10 पौधे वितरित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें से 05 पौधे निःशुल्क प्रदान किए जाएं। 09 अगस्त को पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वृक्षों की प्रजातियों, स्थलों और लाभार्थियों को चिन्ह्ति किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्यों के आवंटन के अनुसार कार्यों का अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण महाकुम्भ को अभियान के रूप में लेते हुए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए।

UPCM ने 09 अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ की तैयारियों और प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री ने कहा कि 09 अगस्त के दिन 22 करोड़ वृक्षारोपण महाकुम्भ के सम्बन्ध में व्यापक जनजागरूकता और जनसहभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए मीडिया प्लान भी तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों, राजकीय विभागों व सामाजिक संस्थाओं को जोड़ते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस अभियान के वृहद् प्रचार-प्रसार के लिए प्रिण्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य विभागों के समन्वय एवं सहयोग के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को एक जन आन्दोलन बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और तालाब खुदवाए जाने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण अभियान की व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। इस अभियान में पीपल, नीम, इमली, जामुन, अर्जुन, पाकड़, सागौन, शीशम, बरगद आदि प्रजातियों के वृक्षों को प्रमुखता से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जो पौधे लगाए जाएं, उनकी पूरी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्ह्ति कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री’ के रूप में संरक्षित किए जाने के भी निर्देश दिए।

वृक्षारोपण महाकुम्भ की प्रगति और तैयारियों के विषय में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराते हुए कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। लक्ष्य आवंटन के अनुसार अनुश्रवण किया जा रहा है। वन विभाग पौध आपूर्ति के नोडल विभाग और तकनीकी मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहा है। विभागवार रोपित किए जाने वाले पौधों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। लक्ष्यों के अनुसार गड्ढे खोदे जा रहे हैं, इनकी प्रगति सन्तोषजनक है।

UPCM ने 09 अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ की तैयारियों और प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

वन विभाग द्वारा रोपित किए जाने वाले पौधों का लक्ष्य 06 करोड़ 53 लाख है और इसके लिए चयनित स्थलों की संख्या 07 हजार 573 है। अब तक 05 करोड़ 58 लाख 27 हजार 976 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इसी प्रकार, अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाने वाले पौधों का लक्ष्य 15 करोड़ 47 लाख है और इसके लिए चयनित स्थलों की संख्या 13 लाख 88 हजार 956 है। अब तक 15 करोड़ 15 लाख 42 हजार 148 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 01 करोड़ 51 लाख किसान वृक्षारोपण महाकुम्भ में शामिल होंगे। इसी प्रकार, समस्त जनपदों में गांधी उपवन की स्थापना की जा रही है। 75 जनपदों में गांधी उपवन हेतु स्थल चयनित किए जा चुके हैं, जिसमें 05 से 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 09 अगस्त को 22 करोड़ पौधरोपण के सम्बन्ध में प्रगति की सूचना प्रत्येक घण्टे पर मुख्यालय कमाण्ड सेण्टर को दी जाएगी। वृक्षारोपण के बाद थर्ड पार्टी द्वारा अनुश्रवण एवं मूल्यांकन का कार्य 01 सितम्बर, 2019 से प्रारम्भ होगा। वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग और विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, कृषि उत्पादन आयुक्त राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन जितेन्द्र कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage