UPCM ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
लखनऊ (10 जून, 2019)। UPCM ने लोक भवन में महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये। पुलिसिंग, डायल-100 और एण्टी रोमियो स्क्वाॅड को और अधिक सक्रिय किये जाने के निर्देश देते हुए UPCM ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। एण्टी रोमियो स्क्वाॅड की कार्रवाइयों को पूरे जून माह अभियान के रूप में चलाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर एण्टी रोमियो स्क्वाॅड को निरन्तर सक्रिय रहना चाहिए।
UPCM ने महिलाओं और बालिकाओं के उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियोजन को आवश्यक बताते हुए उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये कि प्रत्येक रेंज से नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों के 10-10 मामले चिन्हित कर, फास्ट ट्रैक अदालतों में मुकदमा चलाकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पूर्व में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें पाबन्द किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा बनाए रखने और उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।
UPCM ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी मात्र अपराधों को नियंत्रित करने में सहायक होती है। पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा निरन्तर फुट पेट्रोलिंग की जानी चाहिए। डायल-100 की पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश उन्होंने कहा कि डायल-100 के वाहनों को व्यापारिक क्षेत्रों और लूटपाट की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर खड़ा होना चाहिए।
UPCM ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए वाहनों की रैण्डम चेकिंग आवश्यक है। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि रैण्डम चेकिंग की कार्रवाई निरन्तर चलनी चाहिए। प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण को आवश्यक बताते हुए UPCM ने कहा कि ADG, IG एवं DIG जैसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी फील्ड में भ्रमण करें। पुलिस कप्तान प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों का भ्रमण करें।
UPCM ने कहा कि आगामी जुलाई माह में सभी स्कूलों में महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर महिला सुरक्षा सम्बन्धी प्राविधानों के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए अभी से कैलेण्डर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों में घरेलू हिंसा की भी भूमिका है। इसके दृष्टिगत, ‘181’ महिला हेल्पलाइन को सुदृढ़ किया जाए और इस हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरूकता के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने ‘1090’ वीमेन पावर लाइन को भी और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक माह इसकी समीक्षा के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
3 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
3 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
7 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी