UPCM ने केरल राज्य की जनता को राहत पहुंचाने के लिए 15 करोड़ रू. का आर्थिक सहयोग प्रदान किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने केरल राज्य में भीषण वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर सहानुभूति व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश से राहत सामग्री एवं औषधियाँ केरल भेजने के निर्देश दिये हैं।
UPCM ने केरल राज्य में हुई क्षति से प्रभावित वहां की जनता को राहत पहुंचाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 15 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य में भीषण वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।
UPCM ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की जनता केरलवासियों के साथ है। उन्होंने कहा है कि केरल राज्य की आपदा हेतु प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।








