UPCM ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा खरीफ की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा खरीफ की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृषक हितैषी केन्द्र सरकार के इस निर्णय का लाभ प्रदेश के किसानों को भी प्राप्त होगा।
UPCM ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों की खुशहाली को बढ़ाने में केन्द्र सरकार का यह निर्णय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। PM मोदी ने वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आमदनी को बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार एक कार्ययोजना बनाकर गम्भीरता से कार्य कर रही है।
UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। गत माह केन्द्र सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में घोषित किए गए चीनी उद्योग पैकेज के साथ-साथ खरीफ फसल के समर्थन मूल्य में वृद्धि सम्बन्धी आज के इस निर्णय का प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।








