UPCM ने दिवंगत बालक प्रियांश के परिजनों को 05 लाख रु. की आर्थिक सहायता की घोषणा की

उत्तर प्रदेश (21 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने जनपद सुल्तानपुर में दो सगे भाइयों के अपहरण की घटना में अपराधियों द्वारा एक बच्चे की हत्या किए जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

UPCM ने किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेण्टर पहुंचकर इस घटना में घायल बच्चे का हाल-चाल लिया और चिकित्सकों को उसका समुचित उपचार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। ज्ञातव्य है कि इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा चार अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

UPCM किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेण्टर पहुंचकर घटना में घायल बच्चे का हाल-चाल लेते हुए
UPCM किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेण्टर पहुंचकर घटना में घायल बच्चे का हाल-चाल लेते हुए

UPCM ने दिवंगत बालक प्रियांश के परिजनों को 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने घायल बालक दिव्यांश के उपचार के लिए परिजनों को 02 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

UPCM किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेण्टर पहुंचकर चिकित्सकों को बच्चे के समुचित उपचार किए जाने के निर्देश देते हुए
UPCM किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेण्टर पहुंचकर चिकित्सकों को बच्चे के समुचित उपचार किए जाने के निर्देश देते हुए

अपहरण की इस घटना को अंजाम देने में पीड़ित परिवार के घर में काम करने वाले की संलिप्तता के दृष्टिगत UPCM ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया है कि घरेलू कार्मिकों के पुलिस सत्यापन के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage