UPCM ने पीलीभीत की मेधावी बहनों को 51-51 हजार रु. की आर्थिक सहायता की घोषणा की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद पीलीभीत के बीसलपुर की निवासी दो मेधावी बहनों हनी सिंह (12 वर्ष) और हँसी सिंह (09 वर्ष) को 51-51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

UPCM ने कहा कि दोनों बहनें प्रदेश की विलक्षण प्रतिभाएं हैं। राज्य सरकार ऐसी प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु हर सम्भव सहयोग हेतु तत्पर है। दोनों बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में यह प्रतिभाएं अवश्य ही देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगी।

UPCM से उनके आवास पर पीलीभीत की मेधावी कु. हनी सिंह और कु. हँसी सिंह दोनों बहनें मुलाकात करती हुई
UPCM से उनके आवास पर पीलीभीत की मेधावी कु. हनी सिंह और कु. हँसी सिंह दोनों बहनें मुलाकात करती हुई

ज्ञातव्य है कि दोनों बहनों ने अपने माता-पिता सीमा कुमारी और दिग्विजय सिंह के साथ आज UPCM से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। हनी सिंह और हँसी सिंह को सामान्य ज्ञान में विशेष महारत हासिल है। साथ ही, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, स्वच्छता अभियान आदि से भी दोनों बहनें जुड़ी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage