UPCM ने प्रदेश के सभी DM के साथ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत समीक्षा और O.D.F राजनीति पर चर्चा की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने आज रविवार को विधान भवन के तिलक हाल में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा और प्रदेश को ओडीएफ को लेकर सभी जनपदों के DM के साथ बैठक की। UPCM ने इस अवसर पर प्रदेश में ओडीएफ घोषित करने के लिए चर्चा की और कई निर्देश जारी किये। बैठक में प्रदेश के नए नियुक्त मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय सहित सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

UPCM तिलक हाल सचिवालय में प्रदेश के सभी जनपदों के DM के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत समीक्षा और ODF रणनीति पर चर्चा करते हुए
UPCM तिलक हाल सचिवालय में प्रदेश के सभी जनपदों के DM के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत समीक्षा और ODF रणनीति पर चर्चा करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश को ओडीएफ घोषित करने का 77.52 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। UPCM ने बैठक में बताया कि प्रदेश के चार जिलों में अच्छा काम हुआ, जिसमें इटावा और फर्रुखाबाद शामिल है। UPCM ने बैठक के बाद समीक्षा बैठक में इस मुद्दें पर जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश दिए है। UPCM ने आदेश दिया है कि जनपद के DM स्वयं मौके पर जाये और भौतिक सत्यापन भी करें। इस अवसर पर UPCM ने कहा है कि सिर्फ कागजों पर न रहे शौचालय, अगर शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UPCM स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए
UPCM स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए

वहीं आठ जनपद पिछड़ रहे हैं और उन्हें काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। UPCM ने इस अवसर पर दो अक्तूबर 2018 तक प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। गौरतलब हो कि इससे पहले सीएम ने 4 जून को ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी और जिलाधिकारियों के साथ एस.बी.एम. (ग्रामीण) को चर्चा कर समीक्षा की गयी थी।

Related Articles

Back to top button
btnimage