UPCM ने I.I.A. द्वारा आयोजित UP-उद्यमी महासम्मेलन-2018 का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (M.S.M.E) क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं हैं। M.S.M.E क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से नीति बनाकर लागू करने के साथ ही, इस क्षेत्र की सम्भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सेक्टरवार नीतियां बनाकर लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने M.S.M.E क्षेत्र पर केन्द्रित विशिष्ट योजना ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ लागू की है। इस योजना के सम्बन्ध में अगले माह एक विराट सम्मेलन आयोजित जाएगा। उन्होंने उद्यमियों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रदेश में उद्यम लगाने की अपील की।

UPCM ने इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2018 के उद्घाटन अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि M.S.M.E क्षेत्र द्वारा कम पूंजी में अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसरों को देखते हुए राज्य सरकार ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना में केन्द्र और प्रदेश की योजनाओं को जोड़कर 02 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वाबलम्बन की ओर अग्रसर करेगी।

UPCM इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2018 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM IIA द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2018 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि आगामी 14 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश में हर तरह के उद्यम को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लांच किया जाएगा। इसके बाद प्रयास होगा कि हर तीन महीने में इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार UP-इन्वेस्टर्स समिट के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश में डिफेन्स इण्डस्ट्रीयल काॅरिडोर की स्थापना की घोषणा को समयबद्ध ढंग से साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।

UPCM ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए सुरक्षा की गारण्टी आवश्यक है। वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया है। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र का उद्घाटन किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उठाए गए कदमों से ही यह सम्भव हुआ है, क्योंकि एक वर्ष पूर्व सैमसंग, एल.जी., टी.सी.एस. आदि कम्पनियां प्रदेश छोड़कर जाना चाह रही थीं।

UPCM ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद मुहैया करायी जा रही है। फरवरी, 2018 में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 के अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘निवेश मित्र’ पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है, जिस पर उद्यमियों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्थानीय स्तर पर DM एवं SSP को जिला उद्योगबन्धु की बैठक के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह के निर्देश मण्डल स्तर पर कमिश्नर को भी गए हैं। स्टेट लेवल पर बैंकर्स कमेटी एवं जिला स्तर पर DM के साथ बैंकर्स कमेटी की बैठकों के माध्यम से भी उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

उद्यमीगण से अनिवार्य रूप से GST के तहत रजिस्ट्रेशन का आह्वान करते हुए UPCM ने कहा कि इससे उद्यमीगण केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सरलता से लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में GST रिफण्ड की कार्यवाही में तेजी आयी है, यह आने वाले समय में और बेहतर होगी।

UPCM IIA द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2018 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM IIA द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उद्यमी महासम्मेलन-2018 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए पर्यावरण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पाॅलिथीन और प्लाॅस्टिक ड्रेनेज सिस्टम को चोक करके स्वच्छता की राह में सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लाॅस्टिक आधारित विकास का विकल्प तलाशने की जरूरत है। इसके लिए सभी के सहयोग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा माॅडल अपनाया जाना चाहिए जो टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल हो।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील वैश्य ने M.S.M.E क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। साथ ही, निस्तारण के उपाय भी सुझाए गये। उद्योगबन्धु को प्रभावी बनाने से सहित उन्होंने कई मांगे UPCM के समक्ष रखीं। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव के.के. अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ UPCM ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अन्त में I.I.A के अध्यक्ष सुनील वैश्य ने UPCM को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

UPCM को I.I.A के अध्यक्ष सुनील वैश्य स्मृति चिन्ह भी प्रदान करते हुए
UPCM को I.I.A के अध्यक्ष सुनील वैश्य स्मृति चिन्ह भी प्रदान करते हुए

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, I.I.A के अन्य पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage