UPCM से VIVO मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UPCM से शास्त्री भवन में वीवो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा ग्रेटर नोएडा में वीवो मोबाइल कम्पनी के विस्तारीकरण के सम्बन्ध में UPCM को अवगत कराया गया।

UPCM VIVO मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक करते हुए
UPCM VIVO मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक करते हुए

UPCM ने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वीवो मोबाइल कम्पनी के विस्तारीकरण में आ रही कठिनाइयों के सम्बन्ध में निराकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध ढंग से विस्तारीकरण के सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रतिनिधिमण्डल में वीवो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री हेड, सी.एफ.ओ., लीगल हेड, जनरल अफेयर्स हेड, प्रोजेक्ट हेड, फाइनेन्स हेड, लीगल मैनेजर, फाइनेन्स मैनेजर, सी.ई.ओ. यूपी और निदेशक शामिल रहे।

UPCM का VIVO मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधिमण्डल स्वागत करते हुए
UPCM का VIVO मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधिमण्डल स्वागत करते हुए

इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage