UPCM से शास्त्री भवन में किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UPCM से शास्त्री भवन में जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से सम्बन्धित किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस मौके पर किसानों ने UPCM को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी जमीन प्रदान करने के सम्बन्ध में सहमति पत्र सौंपते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के विकास और जनहित में उन सभी के द्वारा मिलकर यह फैसला लिया गया है। किसानों ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार भविष्य में उनके जीवन यापन और उचित विस्थापन के दृष्टिगत समुचित कदम उठायेगी।

UPCM ने इस अवसर पर किसानों द्वारा लिये गए फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश, प्रदेश और समाज की तरक्की एवं खुशहाली के लिए किसानों द्वारा हमेशा आगे बढ़कर योगदान किया गया है। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण हेतु किसानों के सहयोग और योगदान को सदैव सराहा जाएगा।

प्रतिनिधिमण्डल में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, रोही के प्रधान भगवान सिंह, बनवारीवास के प्रधान त्रिलोकचन्द शर्मा के अलावा हंसराज सिंह, पुष्प कुमार शर्मा, योगेन्द्र सिंह छौंकर, संजय कुमार, हरविन्द्र सिंह, विनोद चौहान, सुशील शर्मा, यशपाल सिंह, दरियाब सिंह, जफर खान, योगजीत सिंह, मौज्जम खान, तारा सिंह प्रधान, योगेन्द्र अत्री, चन्द्रभान सिंह मलिक व कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन डाॅ. प्रभात कुमार और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल मौजूद रहे।








