UPCM ने मध्य प्रदेश के पूर्व CM बाबू लाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ (21 अगस्त, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू लाल गौर एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया । उनके निधन से मध्य प्रदेश की जनता ने अपना एक हितैषी खो दिया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व. बाबू लाल गौर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू लाल गौर एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया । उनके निधन से मध्य प्रदेश की जनता ने अपना एक हितैषी खो दिया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व. बाबू लाल गौर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।








