UPCM ने CBSE की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश (06 मई, 2019)
UPCM ने सेण्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (CBSE) की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

UPCM ने परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 08 विद्यार्थियों-जनपद गौतमबुद्ध नगर के सिद्धांत पेनगोरिया, दिव्यांश वाधवा, शिवानी लाठ, जनपद गाजियाबाद के अंकुर मिश्रा, ईश मदान, अपूर्वा जैन, जनपद जौनपुर के योगेश कुमार गुप्ता, जनपद मेरठ के वत्सल वाष्र्णेय सहित मेरिट लिस्ट में शामिल सभी मेधावी विद्यार्थियों को विशेष तौर पर बधाई दी है।

UPCM ने मेधावी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने वाले गुरुओं और उनके माता पिता को भी बधाई दी है। ज्ञातव्य है कि CBSE की वर्ष 2019 की 10वीं की परीक्षा में कुल 13 विद्यार्थियों ने 500 में 499 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 08 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage