UPCM ने ‘Asian Games-2018’ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने इण्डोनेशिया में चल रहे ‘Asian Games-2018’ में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर जनपद मेरठ के सौरभ चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

UPCM ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जनपद मेरठ के ही कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी रवि कुमार को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने रवि कुमार को 20 लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाने की घोषणा की।

UPCM ने कहा कि निर्धारित आयु पूर्ण करने पर 16 वर्षीय सौरभ चौधरी को राज्य सरकार में राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने रवि कुमार को राज्य सरकार में राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दिए जाने की घोषणा की।

UPCM ने कहा है कि सौरभ चौधरी व रवि कुमार ने लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। पूरा राज्य इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है।

प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने सौरभ चौधरी और रवि कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage