UPCM ने अयोध्या के महन्त रामाज्ञादास जी महाराज की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ (26 जुलाई, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सीताराम आश्रम के महन्त रामाज्ञादास जी महाराज की आज एक सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। आज अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महन्त रामाज्ञादास जी महाराज के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। महन्त जी ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए महन्त रामाज्ञादास जी महाराज के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।








