UPCM ने गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने गोरखपुर में दीवानी कचहरी, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के हितों और उनके सहयोग के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।

UPCM गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए
UPCM गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। पीड़ित व्यक्ति के लिए अधिवक्ता आशा की अंतिम किरण होता है। अधिवक्ताओं पर पीड़ित का काफी भरोसा होता है और विश्वास ही अधिवक्ता पेशे की नींव होती है। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने और न्याय दिलाने में अधिवक्ता अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।

UPCM ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि बढ़ाने की दिशा में कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय के बैठने और दीवानी कचहरी के अन्दर सड़कों का निर्माण, शौचालय, पार्किंग, उचित प्रसाधन आदि की व्यवस्था हेतु कार्य योजना तैयार करें, सरकार अधिवक्ताओं की आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए मदद करेगी।

UPCM सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए
UPCM सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि गोरखपुर जनपद विकास की ओर अग्रसर है। गोरखपुर में विकास योजनाओं को लाने का कार्य किया जा रहा है। केवल गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास का जाल बिछाया जा रहा है। एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है और जनपद एम्स सिटी, पर्यटन केन्द्र के रूप में परिलक्षित होगा। फर्टिलाइजर कारखाने के चालू होने के पश्चात किसानों की आय दोगुनी करने में सहयोगी सिद्ध होगा। जनपद में अत्याधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण कराया जाएगा। जनपद में वायु सेवा विकसित की जा रही है।

UPCM ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों को अनवरत विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है। डेढ़ वर्षों में 72 हजार मजरों में 56 लाख परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। 31 दिसम्बर, 2018 तक शत्-प्रतिशत् निःशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। जनपद मुख्यालय को 4-लेन से और तहसील मुख्यालय को 2-लेन से जोड़ने की कार्यवाही चल रही है।

UPCM ने इस मौके पर सीनियर एडवोकेट स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के चित्र का अनावरण किया। स्व. गुप्त की लाइब्रेरी, बार एसोसिएशन को समर्पित की गई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

UPCM सीनियर एडवोकेट स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के चित्र का अनावरण करते हुए
UPCM सीनियर एडवोकेट स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के चित्र का अनावरण करते हुए

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र शाही सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage