UPCM ने चन्दौली के बैकले ग्राउन्ड में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आयोजित समारोह को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (चन्दौली)।
UPCM, सांसद अमित शाह और महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा चन्दौली के बैकले ग्राउन्ड में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आयोजित समारोह का शुभारम्भ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया है।

UPCM ने जनपद चन्दौली के बैकले ग्राउन्ड में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल सेवाओं का सुधार एवं विस्तार किया जायेगा। पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन यार्ड का “स्मार्ट यार्ड” में उन्नयन, रूट रिले इन्टरलाॅकिंग प्रणाली और स्टेशन का भी विकास किया जायेगा। जंक्शन पर वैगन जांच हेतु 32 करोड़ रुपए से स्मार्ट यार्ड का विकास किया जायेगा। पं0 दीन दयाल जंक्शन सिग्नल प्रणाली के संचालन हेतु रूट रिले इन्टरलाॅकिंग प्रणाली का 190 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन किया जायेगा। 41 करोड़ रू0 की लागत से पं. दीन दयाल जंक्शन का सुन्दरीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत दो नये प्लेटफाॅर्म 7 व 8, प्लेटफार्म शेड, अतिरिक्त रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय और प्लेटफाॅर्म का विस्तार और नया बुकिंग कार्यालय, एस्केलेटर, लिफ्ट, नया फुट ओवर ब्रिज, दूसरा प्रवेश द्वार एवं ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड इत्यादि कार्य सुनिश्चित किये जायेंगे।

चन्दौली के बैकले ग्राउन्ड में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आयोजित समारोह का शुभारम्भ करते हुए
चन्दौली के बैकले ग्राउन्ड में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए आयोजित समारोह का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि पं. दीन दयाल जी का सपना था कि समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। हर गरीब के पास अपना घर हो, शौचालय (इज्जत घर) हो। इस सपने को सच साबित करना है।

UPCM कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

इस अवसर पर सांसद शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और UPCM के नेतृत्व में प्रदेश नये विकास के आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुगलसराय जंक्शन भारत का एक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है। वर्तमान सरकार द्वारा इसका नाम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रखा जा रहा है, जिसका शुभारम्भ किया गया।

अमित शाह ने कहा कि नयी ट्रेन, जिसका नम्बर 14261/62 है, का शुभारम्भ किया गया है। यह ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ के बीच चलेगी। इसके अलावा, पहली बार पूर्णतः महिला क्रू मेम्बर द्वारा परिचालित मालगाड़ी के परिचालन का भी हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जा रहा है। इस मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक, गार्ड, स्टेशन मास्टर रख-रखाव के लिए महिला सुपरवाइजर, सिग्नल, इलेक्ट्रिकल, स्टेशन स्टाफ सभी महिलाएं ही होंगी। साथ ही, पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव चैराहे का शिलान्यास भी किया गया है। पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस स्मृति स्थल के निर्माण का निर्णय लिया गया है। पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल निर्माण परियोजना की कुल लागत 74 करोड़ रुपए है। परियोजना के प्रथम चरण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 39.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस कार्य के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

UPCM, अमित शाह और अन्य मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए
UPCM, अमित शाह और अन्य मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवनवृत्त पर आधारित संग्रहालय और व्याख्यान केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही स्मारक स्थल से 200 मीटर तक समस्त पहुंच मार्ग का सुधार कार्य भी सुनिश्चित किया जायेगा।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

इस अवसर पर केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पं. दीनदयालय उपाध्याय के संर्घषमयी जीवन के बारे में बताते हुये कहा कि वे एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने गांव को भारत के लिए विकेन्द्रीकृत राजनीति और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के आधार के रूप में देखा। वे कमजोर वर्गों के पक्षधर थे और उन्होंने गरीबी में जीवनयापन करने वाले हर व्यक्ति को आगे लाने का प्रयास किया। उन्होंने अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया।

इस अवसर पर पशुधन एवं मत्स्य राज्य मंत्री जय प्रताप निषाद, खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage