UPCM ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2018 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को वे स्वयं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इसके लिए उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
UPCM ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाली छात्राओं को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने नकलविहीन परीक्षा के सारे पुख्ता इन्तेज़ाम किये थे। ऐसे में, बेहतर परिणाम देने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।
UPCM ने बोर्ड परीक्षाओं में किन्हीं कारणों से असफल होने वाले विद्यार्थियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन्हें इससे निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ये विद्यार्थी मेहनत करके परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
UPCM ने कहा कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में 65 लाख विद्यार्थी बैठे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुईं, जिसके परिणाम सबके सामने हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 75 प्रतिशत से ऊपर और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत से ऊपर आया है।
UPCM ने एक महीने के रिकॉर्ड समय में हाईस्कूल और इंटर की नकलविहीन परीक्षाएं सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सबसे कम समय में परिणाम जारी कराने के लिए परीक्षा से जुड़े सभी लोगों को बधाई भी दी है।








