UPCM ने एटा में 284 करोड़ रु. की 59 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (एटा)।
UPCM ने जनपद एटा भ्रमण के दौरान कुल 284 करोड़ रुपये की 59 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 144 करोड़ 86 लाख रुपये लागत की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 139 करोड़ 14 लाख रुपये लागत की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के गरीब, पिछड़े, दलित वर्ग के लोगों को जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।

UPCM ने इस अवसर पर सैनिक पड़ाव में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद कार्यक्रम में मौजूद भारी जनसमूह ने दिखा दिया है कि सम और विषम परिस्थितियों में कैसे काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि एटा की पहचान घुंघरू, घण्टी से है। शासन की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत जिले के घुंघरू, घण्टी उद्योग को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

UPCM सैनिक पड़ाव में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए
UPCM सैनिक पड़ाव में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद गरीब लोगों को आवास, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। नौजवानों, किसानों, महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक रोजगारपरक योजनाएं संचालित की गई हैं। सरकार द्वारा प्रदेश के लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ किया गया है। सरकार द्वारा 14 फसलों को लागत मूल्य से डेढ़ गुना अधिक मूल्य देने की घोषणा भी प्रधानमंत्री द्वारा हाल में की गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा पिछली सरकार के मुकाबले गरीब तबके के लोगों को अधिक आवास मुहैया कराए गये हैं। 76 लाख शौचालयों का निर्माण, 46 लाख गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया है।

UPCM विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए
UPCM विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए

UPCM ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य निवेश के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य बनने जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश में विकास के लिए सुरक्षा का माहौल बना है। प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा सरकार का प्रमुख दायित्व है। अपराधियों में डर और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए गये हैं।

UPCM ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, कौशल विकास मिशन, एक जिला एक उत्पाद, विभिन्न पेंशन योजनाओं, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्ट-अप इण्डिया योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने हाईस्कूल एवं इण्टर की मेधावी छात्राओं को चेक देकर सम्मानित किया।

UPCM हाईस्कूल और इण्टर की मेधावी छात्राओं को चेक देकर सम्मानित करते हुए
UPCM हाईस्कूल और इण्टर की मेधावी छात्राओं को चेक देकर सम्मानित करते हुए

इससे पूर्व, UPCM ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

UPCM दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए
UPCM दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने UPCM के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि UPCM द्वारा आज जिले को दी गई सौगात के फलस्वरूप एटा विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage