UPCM ने पारा में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जताया दुःख

उत्तर प्रदेश।
राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में आज करीब सुबह 10.30 बजे भुवर पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गयी। जिसमें सवार लगभग 30 से 40 लोग घायल हो गये। जानकारी मुताबिक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया और घायलों ने छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग देवा से दर्शन करके कन्नौज जा रहे थे साथ ही बताया कि सभी एक ही गाव के रहने वाले हैं।

UPCM ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
UPCM ने पारा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

पूर्व UPCM ने भी सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की
पूर्व UPCM ने लखनऊ में बुद्धेश्वर के पास पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से जनपद कन्नौज के बछज्जापुर के लगभग एक दर्जन निवासियों की घायल और 4 लोगों की मौत पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रूपए की मदद और दर्जनों घायल लोगों की समुचित चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
btnimage