UPCM ने गोरखपुर में IMA द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और IMA समन्वय बनाए, तो आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार का दायित्व है कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए। इसके लिए IMA सहित अन्य संस्थाओं व समाज के अन्य लोगों को भी जुड़ना होगा।

UPCM ने कहा कि कल PM-नरेन्द्र मोदी जी ‘आयुष्मान भारत’ की शुरुआत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए IMA को पूरा सहयोग प्रदान करना होगा। उन्होंने IMA गोरखपुर द्वारा सीतापुर आई हाॅस्पिटल में चलाए जा रहे चैरिटी क्लीनिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी संचालित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष आरम्भ हुए इस क्लीनिक में अभी तक लगभग 10 हजार मरीज देखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की 70 प्रतिशत सेवाएं निजी क्षेत्र पर निर्भर हैं। निजी क्षेत्र के लोगों को भी चैरिटी के माध्यम से जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाॅक्टरों की काफी कमी है। इसके लिए IMA को प्रदेश सरकार के साथ मिलकर रणनीति बनाकर काम करना होगा, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।

UPCM का कार्यक्रम के दौरान IMA के अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष ने भी IMA के कार्यों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

Related Articles

Back to top button
btnimage