UP_Dy_CM की घोषणा को मूर्त रूप देने में जुटा लोक निर्माण विभाग

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM NEWS, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. सिंह नौ अगस्त को विशवसरैया हाल में आयोजित भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कर्पूरी ठाकुर के नाम से प्रत्येक जिले में एक सड़क का नाम रखने की घोषणा पर लोक निर्माण विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। प्रमुख अभियंता लोनिवि वी.के. सिंह ने समस्त मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखकर सड़कों का ब्यौरा तलब किया है ताकि कर्पूरी ठाकुर सहित अन्य महापुरुषों के नाम पर सड़कों का नामकरण करके उन्हें सम्मान दिया जा सके।
प्रमुख अभियंता वी.के. सिंह ने दिनांक 13 अगस्त 2018 को उत्तर प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को अपने पत्रांक संख्या 285/18 में आदेश दिया है कि सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मार्गों की सूची बनाये जिसमें शहरी मार्गों को भी सम्मिलित किया जाये। उन मार्गों का नाम करण कर्पूरी ठाकुर सहित अन्य महापुरुषों के नाम भी किया जाना है। प्रमुख अभियंता ने अपने पत्र में कहा है कि आप लोगों के द्वारा जनपद वार कुछ नामों का चिन्हीकरण किया गया था। क्षेत्र की एक संकलित सूचना जनपद वार मार्ग का नाम व मार्ग की वर्तमान श्रेणी चिन्हित किये गये महापुरुष के नाम से उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा है कि शहरों में ऐसे ROB या फ्लाई ओवर और बड़े सेतुओ का भी नामकरण महापुरुषों के नाम से कराये जाने के सम्बंध में जनपदवार सूचना उपलब्ध कराईं जाये। प्रमुख अभियंता ने पत्र में साफ किया है कि प्रत्येक जनपद में कर्पूरी ठाकुर मार्ग का नामकरण भी प्रस्तावित है इसके लिए भी जनपद वार एक मार्ग का चयन कर आख्या उपलब्ध कराई जाये। सोसल मीडिया में आए इस पत्र पर अनेक लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कर्पूरी ठाकुर के नाम से जिले वार एक सड़क का नामकरण करके ऐतिहासिक काम किया है। आजादी के बाद से अब तक भले ही उत्तर प्रदेश की सरकारों ने अन्य महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थाओं, जिलों व योजनाओं का नामकरण किया हों लेकिन देश के 54 प्रतिशत पिछड़ों के दिलों पर राज करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से किसी पुल सड़क या शिक्षण संस्थान का नाम नहीं रखा, कुछ स्वार्थी लोग तथा दल खुद को पिछड़ा तो बताते हैं उनका जन्मदिन भी मनाते हैं लेकिन उनके नाम पर किसी सड़क पुल आदि का नामकरण नहीं कर सकें।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने सैन सविता समाज के लोगों की एक मांग पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक सड़क का न सिर्फ नामकरण की घोषणा की, बल्कि घोषणा को पूरा करने की दिशा में काम भी शुरू कर दिया जिसका प्रमाण प्रमुख अभियंता वी.के. सिंह का सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को लिखा यह पत्र है जिसमें सड़कों व सेतुओ की सूची मांगी गई है।






