UP_Dy_CM ने ‘लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड’ से पूर्व छात्रों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में पूर्व छात्र सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में लखनऊ युनिवर्सिटी एल्युमनाय फाउण्डेशन की पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर UP_Dy_CM ने फाउण्डेशन की स्मारिका का भी विमोचन किया। इस पोर्टल पर विश्वविद्यालय के सभी पुराने छात्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने सम्मान समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय का विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से नाम रोशन करने के लिए प्रो. डी.पी. सिंह, डॉ. जगदीश गांधी, सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति खेम करन और प्रो. शिशिर कुमार दूबे को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा UP_Dy_CM ने बैडमिन्टन खिलाड़ी धर्मेन्द्र सोती, गौरी मौलेखी, प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार, रवीन्द्र शर्मा, प्रख्यात यूरोलाॅजिस्ट डॉ. सलिल टण्डन, पूर्व डी.जी.पी. सुलखान सिंह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय के सभी सम्मानित पूर्व छात्रों से अपेक्षा की कि वे अपने अनुभवों एवं विचारों से लखनऊ युनिवर्सिटी एल्युमनाय फाउण्डेशन के सदस्यों को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। सम्मान समारोह में सम्मानित सभी पूर्व छात्रों के साथ-साथ UP_Dy_CM ने भी विश्व विद्यालय परिसर में गुजारे अपने संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. सिंह, लखनऊ युनिवर्सिटी एल्युमनाय फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रो. बलराज चौहान के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व छात्र भी मौजूद रहे।








