UP_Dy_CM ने कहा लखनऊ में निर्माणाधीन सेतुओं और सड़कों को शीघ्र पूरा किया जाए

उत्तर प्रदेश (14 जून, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य ने पुलों, ROB और सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर अनिवार्य रूप से पूरे किये जांय। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि कार्य मानक के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लखनऊ में निर्मित किये गये/निर्माणाधीन पुलों/सड़कों/ROB आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जहाॅ कहीं पर कार्यों के क्रियान्वयन में कोई दिक्कत आ रही हो, सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर बाधाओं का निराकरण तत्काल किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि उपरिगामी सेतुओं के निर्माण में जहां अतिक्रमण की समस्या आड़े आ रही हो वहाॅ सम्बन्धित अधिकारियों व जिला प्रशासन से समन्वय कर अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाय, ताकि निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो सके।

UP_Dy_CM ने सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने के प्रस्ताव पर कहा कि यह अच्छा प्रस्ताव है और इस दिशा में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कार्य करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा लखनऊ में कुछ एलीवेटेड मार्गों के निर्माण हेतु रखे गये प्रस्तावों पर UP_Dy_CM ने कहा कि इसका विधिवत प्लान बनाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाय।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018-19 में 4 सेतु लखनऊ में बनाये गये हैं वर्तमान में 11 सेतु बनाए जा रहे हैं। जनपद लखनऊ में दिलकुशा एवं जनेश्वर मिश्र पार्क के मध्य गोमती नदी (पिपराघाट) पुल (466 मी.) का निर्माण रू. 2808.54 लाख की लागत से कराया गया है। लोहिया पथ पर गोमती बैराज से रिंग रोड पर खुर्रम नगर तक कुकरैल नाले के बांये तटबन्ध पर 06 लेन मार्ग के संरेखण में लखनऊ-बादशाहनगर-बाराबंकी रेलवे लाइन एवं राष्ट्रीय मार्ग संख्या-28 के उपर संयुक्त उपरिगामी सेतु का निर्माण (965 मी.) रू. 9013.79 लाख की लागत से और लखनऊ में ही मल्हौर से सफेदाबाद रेलवे मार्ग पर मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सम्पार संख्या-185 बी/टी-3 पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण (608मी.) रू. 3091.00 लाख की लागत से पूरा कराया गया है। जनपद लखनऊ में शारदा नहर की बांयी एवं दायीं पटरी को फैजाबाद रोड से मोहनलालगंज तक मार्ग के चैड़ीकरण में आ रहे शारदा नहर के किमी. 153.400 में गोमती नदी पर 02 प्रथक-प्रथक 03 लेन सेतुओं का निर्माण का कार्य रू0 5222.70 लाख की लागत से हो गया है।

बैठक के दौरान कुकरैल नाले के तटबन्ध पर 06 लेन मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि 99 प्रतिशत मार्ग को जनोपयोगी बना दिया गया है, फुटपाथ व रेलिंग का कार्य 30 जून 2019 तक व लाइट का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश UP_Dy_CM ने दिये तथा साथ ही यह भी कहा कि समय से रिपोर्ट भेजी जाय। शारदा कैनाल के दोनों ओर फैजाबाद मार्ग से सुल्तानपुर मार्ग के मध्य 3-3 लेन मार्ग के निर्माण कार्य, सीमैप इन्डस्टीट्यूट के पास निर्मित पुलिया के चैड़ीकरण कार्य व महानगर फरीदनगर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गयी। यातायात को सुगम व सरल बनाये जाने के उद्देश्य से लखनऊ में और कई एलीवेटेड मार्गों के निर्माण पर भी विचार किया गया। UP_Dy_CM ने निर्देश दिये कि जिन कार्यों के प्रस्ताव किये जा रहे हैं उनकी डिजाइन व कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार/सुझाव रखे। इस अवसर पर सचिव PWD रंजन कुमार, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी दिवाकर त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता व विभागाध्यक्ष वी.के. सिंह, मुख्य अभियन्ता(मु.-1) पी.के. कटियार, मुख्य अभियन्ता एस.के. श्रीवास्तव सहित लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों के उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage