UP_Dy_CM ने कहा PWD अब उपलब्ध करायेगा युवाओं को रोजगार

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा लोक निर्माण विभाग ने युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में विभिन्न श्रेणी के तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं का पंजीकरण चाणक्य साॅफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अब तक विभिन्न श्रेणियों में 792 पंजीकरण कराये जा चुके हैं। पंजीकरण का विस्तृत ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक ए-श्रेणी में 268, बी-श्रेणी में 116, सी-श्रेणी में 111, डी-श्रेणी में 281 और ई-श्रेणी में 16 पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी पक्रिया पारदर्शी है और प्रदेश के ऐसे नवयुवक जो विभाग में निर्माण कार्य करने के इच्छुक है अपना पंजीकरण करा सकते हैं, उनके लिए यह एक बहुत ही सुगम माध्यम है।

UP_Dy_CM ने ऐसे युवाओं से अपील की कि जो निर्माण कार्यों में तकनीकी रूप से दक्ष हैं आगे आयें और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न श्रेणी के निर्माण कार्यों से जुड़कर देश के विकास में भागीदार बनें। UP_Dy_CM ने कहा कि वर्तमान सरकार के पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त नीति को आगे बढ़ाते हुए लोक निर्माण विभाग ने यह क्रांतिकारी कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage