UP_Dy_CM ने कानपुर नगर की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (कानपुर नगर)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने सिचाई विभाग की रिपोर्ट में टेल तक पानी पहुंचने की गलत रिपोर्ट देने पर जिलाधिकारी को शीघ्र सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। यह निर्देश UP_Dy_CM ने जनपद कानपुर के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने ने कहा कि गलत रिर्पोटिंग करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। सिल्ट सफाई की लिस्ट जन प्रतिनिधियों को भी दी जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के चयन को मात्र प्रधान/सचिव पर न छोडे़ं। 2-3 गांव की जिम्मेदारी एक-एक अधिकारी को भी दी जाय और चयनित लाभर्थियों की सूची से क्षेत्रवार जन प्रतिनिधियों को भी अवगत कराएं।

UP_Dy_CM ने जोर देकर कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत में कानपुर में अपात्र लोगों का नाम मिलना चिंता का विषय है। ऐसे गैर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्यवाही करें। विधायक कमल रानी की शिकायत पर UP_Dy_CM ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने के नर्सिंग होम पर कार्यवाई की जाय और तत्काल डॉक्टर को वहाँ से हटा कर दूर तैनात करें। एम्बुलेंस 102,108 के संबंध में जन प्रतिनिधयों ने बताया कि डीजल का पैसा मरीज से लिया जाता है, इस पर UP_Dy_CM ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवेदनहीनता है। जांच कर कार्यवाई करें।

UP_Dy_CM कानपुर नगर की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए
UP_Dy_CM कानपुर नगर की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए

UP_Dy_CM को स्वच्छता अभियान के संबंध में जिलाधिकारी विजय विस्वास पंत ने बताया कि जनपद में 15 गाँव शेष हैं इसमें अधिकांश घाटमपुर के हैं, इस संबंध में UP_Dy_CM ने कहा कि ODF गॉव की सूची भी जन प्रतिनिधियों को दी जाय। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी व दीनदयाल योजना में खराब कार्य करने वाली फर्म से सौभाग्य योजना में कार्य न लिया जाय। UP_Dy_CM ने निर्देशित किया की सौभाग्य योजना में चयनित एक भी घर ना छूटे। तदनुसार ट्रांफॉर्मर आदि की क्षमता भी बढ़ाई जाय।

UP_Dy_CM ने प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि दिसंबर माह तक अधिक से अधिक लाभार्थियों को आवास देने के साथ-साथ आवंटन पत्र सभी को दे दिए जाय। कार्य में तेजी लाई जाय। इस योजना में चयनित 21500 ग्रामीण आवास के लाभार्थियों की सूची प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में चस्पा अवश्य की जाय। प्रभारी मंत्री UP_Dy_CM द्वारा आपूर्ति ,खरीफ ,तहसील/थाना दिवस ,नमामि गंगे ,समस्त पेंशन योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील व थाना दिवसों को और प्रभावी बनाया जाय। राशन कार्डों का वितरण शीघ्र कराया जाय, राशन कार्ड से आयुष्मान योजना जुड़ी है।

UP_Dy_CM ने जोर देकर कहा कि 15 अगस्त से पूर्व जल निगम व नगर निगम यह सुनिश्चित करें कि बिना ट्रीटमेंट पानी गंगा नदी में न जाय। UP_Dy_CM ने कहा कि खतौनी के आधार पर खरीफ की खरीददारी होगी इसमें बिचैलियों का कोई भी भूमिका नहीं होगी और जनपद स्तर पर यह भी समाधान निकलना होगा कि वास्तविक बटाईदार से कैसे उत्पाद खरीदा जा सके।

UP_Dy_CM कानपुर नगर में रेलवे ओवर ब्रिज 42 स्पेशल गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए
UP_Dy_CM कानपुर नगर में रेलवे ओवर ब्रिज 42 स्पेशल गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए

बैठक में जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage