UP_Dy_CM ने BKT में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद लखनऊ के चन्द्रिका देवी मार्ग से बीकेटी मार्ग पर तैयार की गयी ग्रीन पट्टी पर रुद्राक्ष का पौधा लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग संजय अग्रवाल एवं विभाग प्रमुख वी.के सिंह, मुख्या अभियंता (लखनऊ वृत) पी.के कटियार समेत लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी ने भी वृक्षारोपण किया।

विभाग द्वारा तैयार की गयी इस ग्रीन पट्टी में तुलसी,सतावर, ग्रास,आक,शमी, पमोरोज़ा, अस्वगंधा, सर्पगंधा, एलोवेरा, वच, गिलोय, जत्रोफा (रतनजोत) जल नीम, लेमन, छोटा नीम जैसे आयुर्वेदिक महत्व के पौधों को लगाया गया है।






