UP_Dy_CM ने कैनरा बैंक ऑफिसर आर्गेनाइजेशन के 17वें अखिल भारतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने माधव सभागार, सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर, लखनऊ में आयोजित कैनरा बैंक ऑफिसर आर्गेनाइजेशन (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के 17वें अखिल भारतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किये।
UP_Dy_CM ने केनरा बैंक के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। इससे पहले डॉक्टर दिनेश शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

देश की अर्थव्यवस्था को जनधन के माध्यम से खुले खातों, डिजिटाईजेशन और विमुद्रिकरण का फायदा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। जनधन के माध्यम से खुले खातों से लोगों की बैंक को तक पहुंच बढ़ी है लोगों को मिलने वाली सरकारी सहायता सीधे उनके खातों में भेजा जाना संभव हो सका।

सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई देगा और देश की विकास दर दहाई के अंको में होगी। सरकार द्वारा किए गए सुधारों से उद्योग धंधों के विकास को बढ़ावा मिला है।







